May 31, 2024
This is a general prediction. Your actual results depend on your kundli.
Chat on WhatsAppराशि स्वामी – गुरु
वर्ग – ब्राह्मण
दिशा – उत्तर
जाती – स्त्री
तत्त्व – जल
शरीर में यह राशि तलवो पर प्रभाव डालती है। कुंडली में लग्न की राशि कुम्भ हो या चंद्र राशि कुम्भ हो यानि चन्द्रमा जिस भाव में है वहा की राशि कुम्भ हो तो उन लोगों का रंग, रूप और स्वाभाव अधिकतर कुछ इस तरह पाया जाता है।
मीन राशि वाले लोगों का कद सामान्य से थोड़ा कम होता है, थोड़े गोल-मटोल शरीर वाले, मोटी नाक, फैली हुई तोंद, गोरा रंग, सुन्दर आँखें, और कोमल हलके बाल होते है।
इनके स्वाभाव में मानवता बहुत अधिक होती है, ये ईमानदार, कल्पनाशील, प्यार-मोहोब्बत वाले, सच्चे, दयालु और सबकी सहायता करने वाले होते है। इनमे बदले की भावना नहीं होती ये माफ़ करने में विश्वास करते है। सहायता और दान में अपने आपको कई बार इतना लगा देते है की अपने खुद के सपने या लक्ष परे करके तन-मन-धन लगा देते है। ये लोग इर्षा की भावना भी रकते है, इन्हे दुसरो की तरक्कियों से जलन बहुत जल्दी हो जाती है।
ये अच्छे प्रेमी होते है इनका वैवाहिक जीवन मंगलमय रहता है, इन्हे पढ़ने लिखने में रूचि होती है।
यह एक द्विस्वभाव राशि है, जिसके कारण इनके व्यापार में बदली होती रहती है क्योंकि इनका दिमाग और मन हमेशा दो तरफ रहता है। इनके लिए आयात -निर्यात का कारोबार, जलिये पदार्थो का व्यापार करना अच्छा रहता है।
यदि कुंडली में योग अच्छे हो तो मंत्री या सरकार में ऊचें पदों पर पहुंच जाते है, संगीतकार और अभिनेता भी पाए जाते है।
रूप और स्वाभाव के लिए केवल जन्म लग्न या चंद्र राशि से ही नहीं देखा जाता और गृह जो भी अशुभ या शुभ दृष्टिया या युति डालते है उनसे भी व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ता है यानि उनकी स्तिथि भी देखना बहुत ज़रूरी है।
Get clear answers about your marriage, career & money in just 5 minutes.
Get Personal Guidance